फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जुलूस निकालकर भाकपा माले ने धरना दिया

जुलूस निकालकर भाकपा माले ने धरना दिया

Tue, 20 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालकर भाकपा माले ने धरना दिया
जमानिया (गाजीपुर)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सवालों को लेकर कार्यालय से मंगलवार को जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न रास्तों से होते हुए तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में धरना में तब्दील हो गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि देश में किसान कर्ज के बोझतले दबकर आत्महत्या कर रहे हैं। फसलों का समर्थन मूल्य घोषित करने के लिए गोली खारहे हैं। पूरे प्रदेश में दलितों, गरीबों पर सुनियोजित हमले हो रहे हैं जिस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने राजस्थान के प्रतापगढ में हुई घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि जफर हुसैनी की बर्बर तरीके से पिटाई कर हत्या कर दी गई। इस मामले में नामजद भाजपाईयों और नगर पालिका कर्मियों की गिरफ्तारी कर जेले भेजे जाने की बात कही। उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। इस मौके पर बुच्चीलाल, जगबली राजभर, विनोद गुप्ता, विजयी,मुन्नू बिंद, लालू बिंद, दलसिंगार बिंद, सदानंद मौर्या,रोहित बिंद, ललिता देवी, केवला देवी, सोनू प्रजापति, गुलाबी देवी,गीता देवी आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता महेंद्र राम ने की। अंत में नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed