{"_id":"8cfdd6413299fb4c47956c3ef3711399","slug":"1306-trainee-teachers-over-the-appointment-letter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1306 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1306 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बटा
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों के 24 सौ पदों के सापेक्ष शनिवार को 1306 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस दौरान 20 शिक्षक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित शिक्षकों को रविवार को भी नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से विकास भवन परिसर में प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए कुल दस काउंटर बनाए गए थे। इन काउंटरों पर बीआरसी समनव्यकों, सह समन्वयकों और बेसिक शिक्षा कार्यालय के संबंधित कर्मचारियों को लगाया गया था। नियुक्ति पत्र वितरित करने की प्रक्रिया अव्यवस्थित होने के कारण प्रशिक्षु शिक्षकों को असुविधा हुई।
आज दिन में सुबह 11 बजे से नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य शुरू होकर शाम तक चला। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि जिन प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है उन्हें आवंटित विद्यालय पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित ब्लाकों के खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नियुक्ति पत्र लेकर जो भी प्रशिक्षु शिक्षक बीआरसी केन्द्र पर पहुंचता है उसे तत्काल कार्यभार ग्रहण कराएं। उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षकों को भी निर्देश दिया है कि वह बीआरसी कार्यालय पर संबंधित खंड शिक्षाधिकारी से संपर्क करने के बाद ही संबंधित विद्यालय पर कार्यभार ग्रहण करें।
विज्ञापन
जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों के कुल 24 सौ पद निर्धारित हैं। पहले चक्र में 1326 प्रशिक्षु शिक्षकों का छह महीने का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनकी परीक्षा कराई गई। इसके बाद बीटीसी का प्रमाणपत्र प्राप्त होते ही नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। दूसरे चक्र में लगभग 800 प्रशिक्षु शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों पर अपना छह महीने का प्रशिक्षण पूरा करने में लगे हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी परीक्षा कराकर सफल प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी सदर सीताराम ओझा भी मौजूद रहे।