{"_id":"6339da1b87aa87406516cbc7","slug":"13-players-got-20-medals-in-kick-boxing-championship-ghazipur-news-vns677306018","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 13 खिलाड़ियों को 20 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 13 खिलाड़ियों को 20 मेडल
विज्ञापन
वाको इंडिया नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तहत सेवराई तहसील क्षेत्र के कुल 13 खिलाड़ियों ने 20 मेडल लाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके जनपद आगमन पर क्षेत्रीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया।
किक बॉक्सिंग कोच दीपू सिंह के नेतृत्व में राजस्थान के जयपुर में आयोजित वाको इंडिया नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 में प्रतिभाग करने के लिए क्षेत्र के 13 खिलाड़ी गए थे। उन्होंने डबल इवेंट गेम के दौरान कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चैपियनशिप 26 से 29 सितंबर तक चली। क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत करते हुए पूरे बाजार का भ्रमण कराया।
इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने खिलाड़ियों को माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। वहीं खिलाड़ियों के माता पिता अपने बच्चों के इस प्रतिभा से काफी उत्साहित दिखाई पड़े। कोच दीपू सिंह ने बताया कि किक बॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वसीम अहमद के संरक्षण में क्षेत्र के बच्चों ने बेहतरीन प्रतिभा प्रदर्शित करते हुए 20 मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अनुज गुप्ता को सिल्वर और ब्रांज, आर्यन सिंह गोल्ड और ब्रान्ज, सुजल मौर्य ब्रान्ज मेडल, समर्थ आदित्य ब्रांज, केक अंसारी गोल्ड मेडल, रितेश कुमार सिल्वर और ब्रॉन्ज, शनि शर्मा गोल्ड मेडल, आकाश कुमार ब्रॉन्ज, अमन गुप्ता ब्रॉन्ज, मोहम्मद अली गोल्ड, अरविंद कुमार गोल्ड, मोहम्मद कैफ ब्रॉन्ज, अफजल खान ब्रॉन्ज मेडल। खिलाड़ियों ने आठ गोल्ड, दो सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल पाया है।