जेट्रोफा का फल खाकर 13 बच्चे हुए बीमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवापुरा मुहल्ले के बच्चे शाम मुहल्ले के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे सिवान में स्थित खेत में पहुंच गए। इसी बीच खेल-खेल में बच्चों ने जेट्रोफा का फल खा लिया, जिससे कुछ ही देर में बच्चों की हालत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी होने के साथ ही चक्कर आने लगा। बच्चे किसी तरह से घर पहुंचे। उनकी हालत देख परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने बच्चों से पूछा कि उन्होंने क्या खाया है, इस पर बच्चों ने उन्हें जेट्रोफा का फल दिखाया।
यह देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी बच्चों के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रात करीब आठ बजे तक बीमार बच्चे जिला अस्पताल नहीं आ सके थे। जेट्रोफा का फल खाने से जिन बच्चों की हालत बिगड़ी है, उनमें शिवजी के पुत्र अभिजीत प्रजापति (6), अभिषेक प्रजापति (6), प्रिया प्रजापति (7 ), महेश का पुत्र शिवम (8), परमानंद की पुत्री साक्षी (6), संजू (7 ), सूरज (5 ), दीनदयाल का पुत्र हैप्पी (5 ), राजेश का पुत्र अनुराग (7), संजय की पुत्री गरिमा (5), रमेश का पुत्र अतुल (7 ), सर्वजीत का पुत्र मोहित (8) और अमन (7 ) शामिल है।