फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12th case filed against coaching operator for cheating of 54 lakhs

Ghazipur News: कोचिंग संचालक पर 54 लाख की ठगी में 12वां मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Apr 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
12th case filed against coaching operator for cheating of 54 lakhs
रेवतीपुर थाना क्षेत्र में नौकरी के बदले करोड़ों की ठगी के चर्चित मामले में जिला जेल में निरुद्ध नगदिलपुर के बक्सू बाबा कोचिंग एकेडमी के संचालक विनोद गुप्ता समेत 13 लोगों के खिलाफ एक और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर विजय कुमार चौधरी समेत चार पीड़ितों की ओर से दिए गए शिकायती प्रार्थना-पत्र के आधार पर यह मामला पंजीकृत हुआ है। आरोपियों पर 54 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। मुकदमा रेवतीपुर थाने में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

विनोद गुप्ता और उनके सहयोगियों पर यह 12वां मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक युवती समेत दो लोग जमानत पर रिहा हैं। जबकि मुख्य आरोपित विनोद गुप्ता और एक अन्य आरोपी जिला जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक दर्जन से अधिक आरोपित अब भी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोप है कि नगदिलपुर के विजय कुमार चौधरी, धन्नू चौधरी और अजय चौधरी से 13-13 लाख और मुहम्मदाबाद के अभिनव कुमार से 15 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया।

मुख्य आरोपित विनोद गुप्ता, उसकी पत्नी, पुत्र और पुत्री समेत कुल 13 लोगों पर 54 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। रेवतीपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि चार शिकायतकर्ताओं की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed