फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   125 streetlights will be installed in 25 wards of the city, at a cost of Rs 6.25 lakh.

Ghazipur News: नगर के 25 वार्डों में लगेंगी 125 स्ट्रीट लाइटें, खर्च होंगे 6.25 लाख

Wed, 26 Nov 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
125 streetlights will be installed in 25 wards of the city, at a cost of Rs 6.25 lakh.
गाजीपुर। नगर पालिका की ओर से शहर में 125 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। स्ट्रीट लाइटों को लगाने पर 6.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटों के लगने से शहर रोशन होगा। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। नगर पालिका ईओ डीके राय ने बताया कि नगर में कुल 25 वार्डों में पौने दो लाख की आबादी रहती है। प्रकाश की बेहतर व्यवस्था हो सके, इसके लिए नगर के प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। पेयजल, सफाई की तरह प्रकाश बुनियादी सुविधाओं में शामिल है। पालिका की कोशिश है कि शहर के अंदर बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। इसी कड़ी में प्रकाश की व्यवस्था सुधारने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

इन वार्डों में लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइटें
वार्ड संख्या वार्ड का नाम
एक पवहारी बाबा नगर
दो मोहनपुरवा
तीन स्वामी विवेकानंद नगर
चार काजीटोला
पांच सुभाष नगर
छह लाल बहादुर शास्त्री नगर
सात डॉ. विवेकी राय नगर
आठ जय प्रकाश नारायण नगर
नौ रविंद्रनाथ टैगोर नगर
10 आंबेडकर नगर
11 रायगंज
12 भगत सिंह नगर
13 महाजनटोली
14 डॉ. अब्दुल कलाम नगर
15 वीर अब्दुल हमीद नगर
16 कपूरपुर
17 लोकमान्य तिलक नगर
18 उर्दू बाजार
19 डॉ. राही मासूम रजा नगर
20 मारकीनगंज
21 महात्मा गांधी नगर
22 नुरुद्दीनपुरा
23 नवाबगंज
24 पंडित दीनदयाल नगर
25 कांशीराम नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed