{"_id":"5cc5da6ebdec22074b0a7c6d","slug":"121556470382-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 12 बीघा खड़ी और 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 12 बीघा खड़ी और 1
विज्ञापन
जमानिया/दिलदारनगर। कोतवाली क्षेत्र के टिसौरी और टिसौरा गांव के सिवान में तेज हवा के कारण रविवार कि सुबह विद्युत तारों के आपस में सटने से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक 12 से अधिक किसानों का 12 बीघा खड़ी फसल के साथ ही 80 बोझ और दिलदारनगर में आग लगने से गेहूं का सौ बोझ जलकर राख हो गया।
मालूम हो कि टिसौरी गांव में रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज हवा के चलते खेत के ऊपर से गुजरे विद्युत तारों के आपस में सटने से निकली चिंगारी खेत में गिर गई, जिससे आग लग गई। आग की लपटें उठता देख खेत स्वामियों के परिवार के साथ ही ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े और दमकल कर्मियों को सूचना देने के बाद आग बुझाने में जुट गए। देखते ही देखते आग बगल के टिसौरा गांव में स्थित खेतों को भी अपने जद में ले लिया और आग की तेज लपटें उठने लगी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटा बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में दोनों गांव के फतेह नारायण राय, लीला, चांदवली, अनिल राय, सुनील राय, बृजा देवी, गंगा देवी, रामनिवास राय, कपिल, भगवान, प्रेम कुमार, हेमंत कुमार आदि किसानों की 12 बीघा गेहूं की फसल सहित गेहूं का 80 बोझ जलकर राख हो गया। सूचना पर हल्का लेखपाल शिव प्रताप मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर तहसील में रिपोर्ट सौंपी। इस संबंध में तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। उधर दिलदारनगर थाना क्षेत्र के दिलदारनगर निवासी हरिकिशुन लाल का कटाई कर सौ बोझ गेहूं खेत में रखा था। दोपहर में तारों से सटने से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते गेहूं का सौ बोझ जलकर राख हो गया।