फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शहर में जाम, जगह-जगह थमें रहे वाहनों के पहिए

शहर में जाम, जगह-जगह थमें रहे वाहनों के पहिए

Mon, 22 Apr 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
शहर में जाम, जगह-जगह थमें रहे वाहनों के पहिए
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कचहरी इलाके में जगह-जगह बैरियर लगा कर चार पहिया के साथ ही दोपहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की वजह से लोगों को सोमवार को जगह-जगह जाम के झाम का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर लोगों को एक घंटे तक भीषण जाम झेलना पड़ा, वहीं नवापुरा मार्ग पर भी घंटों आवागमन करने वालों को जाम की जहमत से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में 22 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। नामांकन कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन की तरफ से अफीम फैक्ट्री, पुलिस क्लब तिराहा, सिद्धेश्वर नगर तिराहा, पुलिस कार्यालय तिराहा, सैनिक कल्याण बोर्ड तिराहा और पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास बैरियर लगा कर चार पहिया वाहनों के साथ ही बाइकों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसकी वजह से अन्य मार्गों पर आवागमन का दबाव बढ़ गया। इसका परिणाम यह है हुआ कई मार्गों पर लोगों को जाम की जकड़न में जकड़ना पड़ा। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर लंका के पास दिन में 10 बजे जाम का झाम शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ काफी लंबी दूरी तक वाहनों की लाइन लग गई। तेज धूप में पसीना बहाते हुए जाम में फंसे लोग आवागमन सुचारु होने का इंतजार करने लगे। मौजूद पुलिस कर्मी को आगे-पीछे कराते हुए जाम समाप्त कराने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद एक घंटा बाद आवागमन सुचारु कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उधर इससे पहले नाममात्र को चार पहिया वाहनों का संचालन होने वाले नवापुरा मार्ग पर आवागमन का इस कदर दबाव बढ़ा कि सुबह दस बजे से लेकर शाम तीन बजे तक कई बार जाम की वजह से वाहनों के पहिये की कौन कहे, लोगों के पैर भी थम गए। भीषण जाम में लोग हांफते रहे। तमाम बाइक सवार गलियों से होकर अफीम फैक्ट्री कालोनी होते हुए किसी तरह से जाम से निकलते रहे। परेशान लोग प्रशासन की व्यवस्था को कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed