{"_id":"5c548657bdec22736934b87e","slug":"121549043287-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौन नाटक में छात्राओं के अभिनय को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौन नाटक में छात्राओं के अभिनय को सराहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रामकली महिला महाविद्यालय के तत्वावधान में रोवर्स-रेंजर्स के दीक्षा संस्कार तथा सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन महाविद्यालय में शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि तहसीलदार आलोक कुमार ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्काउट कि छात्राओं ने अनोखे अंदाज में कई प्रकार की तालियां बजाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी पर आधारित एक मौन नाटक प्रस्तुत किया गया जिसका विषय ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी’ रखा गया था। उसको देख उपस्थित लोगों ने छात्राओं के अभिनय को खूब सराहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण से आत्म-निर्भरता आती है और आत्मबल बढ़ता है।इससे भविष्य में आने वाली मुश्किलों से लड़ने में सहायता मिलती है। प्रबंधक डा. हरिश्चंद्र सिंह ने स्काउटिंग के इतिहास, शिविर निर्माण, आपदा प्रबंधन, नागरिकता, मूल अधिकार, मूल कर्तव्य, मतदाता जागरूकता आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस सात दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं नीतू यादव, लाडो पांडेय, अचिता शर्मा, मंशा मौर्या, वर्षा पांडेय, गुलबशा शहजादी, सुमन कुमारी, रुखसार बानो, जया कुमारी, मंगीता कुमारी, सुमन कुमारी, पुष्पा कुमारी, आरती कुमारी आदि को विशिष्ट अतिथि तहसीलदार आलोक कुमार ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अनुशासित जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे कामयाबी के लिए अनिवार्य बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विंध्यवासिनी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कोमल कुशवाहा, डा. कामेश सिंह सतेंद्र सिंह, रामाशीष सिंह, आलोक कुमार सिंह, भरत सिंह, सुनीता सिंह, जयलक्ष्मी पांडेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अनिल यादव तथा संचालन आलोक कुमार ने किया।