फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचाने के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता

पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचाने के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता

Sat, 05 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचाने के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता
गाजीपुर। भाजपा सदर एवं जंगीपुर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को स्थानीय कार्यालय पर हुई। इसमें 26 जनवरी को पार्टी की ओर से गांव-गांव में आयोजित होने वाले कमल ज्योति कार्यक्रम के संबंध में विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिला महामंत्री जंगीपुर विधानसभा के प्रभारी रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के कल्याणकारी कार्यों से आम जन को अवगत कराएं। इस अवसर पर अच्छेलाल गुप्ता, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, पवनजय पांडेय, अभय मौर्या, मनोज बिंद, शशिकांत शर्मा, प्रफुल्लचंद्र राय, जगदीश सिंह, सुरेश बिंद, आशीष, विनय शुक्ला, राकेश यादव, सुनील कुमार, गोपाल राय, अमरेश पांडेय आदि उपस्थित थे। जखनिया संवाददाता के अनुसार विधानसभा क्षेत्र की बैठक में आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा तय की गई। लोकसभा प्रभारी प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि पार्टी की नीयत और नीतियां लोगों तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से कमर कस लें। इसके लिए हर मंडल में बूथ स्तर तक कार्यक्रम प्रमुखों का चयन किया गया। इस मौके पर उमाशंकर यादव, ओंकारनाथ सिंह, दुर्गविजय शर्मा, उमा पाल, जिला मंत्री विपिन सिंह, विधानसभा संयोजक अशोक पांडेय, महामंत्री धर्मवीर राजभर, राहुल चौरसिया, मनोज यादव, उपेंद्र सिंह, रामाश्रय पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, शशि पटेल, दुर्गेश सिंह, प्रदीप गोंड़ उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार सैदपुर विधानसभा की बैठक में विस प्रभारी सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह, देवकली मंडल अध्यक्ष तेरसू यादव, नरेंद्र पाठक, कमलेश सिंह, कमलेश पांडेय, मिथिलेश दीक्षित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed