{"_id":"5c30edddbdec2257282d48bb","slug":"121546710493-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कालेज प्रशासन का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कालेज प्रशासन का पुतला फूंका
विज्ञापन
गाजीपुर। लगातार चलाए जा रहे धरना के बाद भी सुनवाई न होने पर नाराज छात्रों ने शनिवार को आंदोलन का तेवर बदल दिया। मुख्य द्वार पर कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंका तथा नारेबाजी की। छात्रों ने चेताया कि अब भी अगर कॉलेज प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर पीजी कॉलेज के छात्र पिछले एक हफ्ते से आंदोलनरत हैं। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन की ओर से न तो धरना समाप्त कराने की कोशिश की जा रही है और न ही कोई वार्ता ही। इसके लेकर कॉलेज के छात्र आर पार की लड़ाई के मूड में आ गए। छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि अब हम लोग आमरण अनशन करेंगे। इस दौरान यदि किसी भी छात्र की तबियत खराब होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की होगी। छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा है कि जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तब तक अनशन जारी रहेगा। अन्य वक्ताओं ने मांगों की चर्चा करते हुए कहा कि हमारी प्रमुख मांग यह है कि समस्त कक्षा में माइक्रोफोन स्पीकर की व्यवस्था की जाए। मुख्य द्वार पर एचडी क्वालिटी का कैमरा लगाया जाए, जिससे आने जाने वालों की निगरानी हो सके। कॉलेज परिसर में बाहरी छात्रों का प्रवेश वर्जित हो इसके लिए आई कार्ड चेक किया जाय। पुस्तकालय में नई पुस्तकें तथा कालेज में शिकायत पेटिका लगाया जाए। प्रयोगशालाओं में नए उपकरण की व्यवस्था होनी चाहिए। समस्त कक्षाओं की साफ-सफाई प्रतिदिन होनी चाहिए। कहा कि हमारी सभी मांगें जायज है। कालेज प्रशासन अपनी कमियां छिपाने में लगा है इसलिए हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर मारिया खातून, अंकित यादव, उजाला जायसवाल, विक्रम प्रताप सिंह, आकाश तिवारी, बिट्टू सिंह कुशवाहा, अनुज कुमार भारती, प्रवीण विश्वकर्मा, अमन कुमार यादव, गौरव यादव, प्रवीण पांडेय, प्रद्युम्न यादव, मुकेश चौधरी, विकास यादव, गोलू राय, सन्तोष कुमार, वैभव सिंह आदि मौजूद रहे।