फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अनिकेत और अनुराग रहे खेल में अव्वल

अनिकेत और अनुराग रहे खेल में अव्वल

Thu, 15 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
अनिकेत और अनुराग रहे खेल में अव्वल
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से नेहरू जयंती के अवसर पर बाल दिवस खेल पखवारे का शुभारंभ नगर के तुलसी सागर स्थित गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक राजेश्वर सिंह तथा वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें कुल पांच तरह के कार रेस, टॉफी रेस, सुई-धागा रेस, मूंगफली फोड़ तथा ड्रेस प्रोपेरली आदि खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

टाफी रेस में अनिकेत प्रथम, इफ्राज द्वितीय तथा आरोही को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार कार रेस में तेजसरीराय को पहला, शमाद को दूसरा तथा तनुष को तीसरा, सुई-धागा दौड़ में अनुराग पहले, अंश दूसरे तथा समीर तीसरे और मूंगफली फोड़ प्रतियोगिता में निकेत प्रथम, सुब्रत द्वितीय तथा अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ड्रेस प्रोपेरली में राहुल प्रजापति प्रथम रहे। विजेताओं को क्लब अध्यक्ष, स्कूल प्रबंधक, भारती पांडेय तथा धर्मेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के सदस्य अभिषेक सिंह ने किया। इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, अधिवक्ता चंद्रिका प्रसाद, पवन कुमार पांडेय, मनोज दूबे, आशुतोष सिंह, राहुल मिश्रा, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, वरुण यादव, रामनाथ कुशवाहा, चंदना बनर्जी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, आराधना सिंह, रेनू प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed