फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पीजी और एसएसपीजी कालेज में 61 ने ठोकी ताल

पीजी और एसएसपीजी कालेज में 61 ने ठोकी ताल

Thu, 04 Oct 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पीजी और एसएसपीजी कालेज में 61 ने ठोकी ताल
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय और स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन का कार्य सम्पन्न हुआ। इस दौरान काफी गहमागहमी बनी रही। पीजी कॉलेज में विभिन्न पदों के लिए कुल 37 तथा सहजानंद पीजी कॉलेज में 24 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इन दोनों ही महाविद्यालयों में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच तथा शनिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

पीजी कॅालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा.ब्रदीनाथ सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें आनंद सिंह यादव, दीपक पाल, पप्पू कुमार, मनजीत कुशवाहा, संर्पूणानंद यादव तथा सोनू यादव शामिल रहे। उपाध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशियों जय प्रताप, दीपक उपाध्याय, रुद्र प्रताप यादव, विशाल कुमार बिंद, सुभाष बिंद ने नामांकन किया। महामंत्री पद पर अमित कुमार शर्मा, प्रशांत सिंह यादव, बृजेश सिंह, राहुल सिंह, सुधांशु तिवारी समेत कुल पांच, पुस्तकालय मंत्री पद पर अजीत कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, मुकेश, शैलेश सिंह कुशवाहा, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर चंद्रभूषण उपाध्याय, वीर बहादुर यादव, सुनील प्रजापति, सूरज साहनी तथा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अलका कुमारी तथा मुहम्मद शादिक ने पर्चा दाखिल किया। डा. सिंह ने बताया कि कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर आशीष पांडेय, दीपक यादव, रामप्रकाश यादव, शशिकांत कुशवाहा, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अंकित यादव, अभिजीत सिंह, शैलेश यादव, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अमित सिंह कुशवाहा, मुकेश यादव तथा शारीरिक शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के त्रिभुवन चौहान तथा सुशील गहलौत ने नामांकन किया। नामांकन को दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

उधर स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. रामनगीना सिंह यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे से दो बजे तक पुस्तकालय भवन में नामांकन प्रक्रिया आयोजित हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार राय, अनुज सिंह यादव, पुनीत कुमार राय और रंजीत सिंह समेत कुल चार उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें आकाश कुमार राय, दिनेश यादव, फरहान अंसारी, गोपाल राय, मुहम्मद आदिल, प्रदीप सिंह यादव, सतीश सिंह यादव तथा सिंटू यादव शामिल रहे। महामंत्री पद के लिए अंगद यादव, पवन कुमार राय, रराजू यादव तथा पुस्तकालय मंत्री पद के लिए आकाश जायसवाल, अनिल सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव ने नामांकन किया। इसी प्रकार कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अमित गुप्ता, सोनू कुमार यादव तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए आकाश यादव, आशीष जायसवाल, अजीत कुमार भारती और अमित रावत ने नामांकन किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. रवीन्द्रनाथ राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में प्रवेश पा चुके कुल 3948 छात्र मतदाता हिस्सा लेंगे। कॉलेज में बनने वाले दस बूथों पर कुल छह पदों के लिए मतदान होगा। चुनाव में नियमित छात्र ही मतदान में हिस्सा ले सकते हैं। इसी प्रकार पीजी कॉलेज में भी कुल दस पदों पर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed