{"_id":"5b6c81b84f1c1ba03e8b6077","slug":"121533837752-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं के बांटे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं के बांटे पौधे
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवकली। गंगा हरितिमा पौध वितरण कार्यक्रम के तहत आदर्श इंटर कॉलेज सिंयावा परिसर में छात्र-छात्राओं को फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। इस मौके पर नंदगंज रेंज के वनाधिकारी सदानंद सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन या अन्य अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। बढ़ती आबादी के चलते वनों का क्षेत्रफल निरंतर घट रहा है जिससे प्राकृतिक संतुलन बिगड़ जा रहा है। वन दरोगा कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि देवी आपदाओं का सबसे बड़ा कारण प्रकृति से छेड़छाड़ भी है। प्रधानाचार्य श्रीकांत सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए हर जगह हरियाली होना आवश्यक है। जिस अनुपात में पौधे लगाये जाते हैं। रख-रखाव के अभाव में वह नष्ट हो जाते हैं। इस अवसर पर डा. कमाल अहमद, रमाकांत सिंह, सुमंत सिंह, राजेन्द्र कुशवाहा, अशोक यादव, संतोष यादव, संजीव, संगीता, मु. आरिफ, गिरीश सिंह मौजूद रहे। संचालन पंकज सिंह ने किया।