{"_id":"5aaffa3c4f1c1b094a8b627e","slug":"121521482300-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता है पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता है पर्व
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज (गाजीपुर)।
क्षेत्र के देवसिंहा गांव स्थित मंदिर परिसर में सोमवार को हिंदू जागरण मंच की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत में लोक गायक भीम ने देवी एवं होली गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रेम कुमार ओझा ने कहा कि होली हिंदू समाज का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश देता है।
अन्य वक्ताओं ने भी होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए मेहनत से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच समाज में व्याप्त दोषों को समाप्त करने की दिशा में कार्य कर रहा है। सभा में लालजी पांडेय, रामसेवक जायसवाल, राजेश यादव, वेदप्रकाश तिवारी, रमेश सिंह, प्रेमनारायण चौबे, प्रदीप राय, बेचू सिंह, मनोज यादव, सर्वानंद दूबे, कमला गिरि आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोतीराम शास्त्री तथा संचालन रामजन्म सिंह यादव ने किया। अंत में नंदलाल यादव ने सभी उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।