{"_id":"5a661ee14f1c1ba1268b5daa","slug":"121516642017-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर अजय, सचिव पद पर वंशीधर और अंबरीश बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर अजय, सचिव पद पर वंशीधर और अंबरीश बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। मतदान के बाद मतों की गणना कर घोषित किए गए नजीते के अनुसार अध्यक्ष पद पर अजय पांडेय, सचिव पद वंशीधर, वरिष्ठ उपध्यक्ष पद पर अंबरीश श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किए गए।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान में तेजी आती गई। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की गई। मतों की गणना के बाद चुनाव अधिकारी बासुदेव और हरिप्रसाद ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। घोषित नजीतों के अनुसार अध्यक्ष पद पर अजय पांडेय 165 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि निषीथ सिंह को 161 वोट मिले। सचिव पद पर वंशीधर 183 मत पाकर विजयी हुए। जबकि आदित्यनारायण को 144 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंबरीश श्रीवास्तव 170 तथा शशिकांत को 157 मत मिले। चार पद कोषाध्यक्ष, सह सचिव प्रशासन, वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के नतीजे मंगलवार को घोषित होंगे।