{"_id":"5a45288f4f1c1bc5758bbb37","slug":"121514481807-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिगत लाइन से तीन मुहल्ले जगमगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिगत लाइन से तीन मुहल्ले जगमगाए
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। रौजा विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े तीन मुहल्लों के सैकड़ों घर भूमिगत लाइन रोशन होने लगे हैं। जबकि अन्य कई मुहल्लों में कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। भूमिगत लाइन जोड़ने के साथ ही अन्य मोहल्ले भी रोशन हो जाएंगे। उम्मीद है कि एक माह के भीतर कई मोहल्लों के साथ ही मकान-दूकान भूमिगत लाइन से जगमग होने लगेंगे। इस लाइन से अब इन मोहल्लों में बिजली चोरी पर पूरी तरह से ब्रेक लग सकती है। मुहल्लों के खंभों पर दौड़ाए गए विद्युत तारों को करेंट विहीन कर दिया जाएगा।
पिछले दो सालों से पूर्व पंचायत राज्यमंत्री कैलाश यादव का निधन होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शोक व्यक्त करने के लिए मृत मंत्री के गांव जैतपुरा आए थे। वह अंधऊ हवाई पट्टी पर चार्टर प्लेन से उतरने के बाद कार से गांव में पहुंचे। इस दौरान उनकी नजर शहर में फैले तारों के जंजालों पर पड़ी थी। उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा था कि जल्द ही इन तारों को हटवाकर भूमिगत लाइन दौड़ाई जाएगी। इस कार्य की मंजूरी मिलती ही विभाग ने भूमिगत लाइन बिछाने की कवायद शुरू कर दी थी। रौजा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आवास विकास कालोनी, रौजा पावरहाउस का क्षेत्र और रजदेपुर मुहल्ला के 406 घरों में विभाग ने भूमिगत दौड़ाकर सप्लाई सुचारू कर दिया। जबकि अन्य मुहल्लों में 27 ट्रांसफार्मरों का भूमिगत कनेक्शन करने के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है। भूमिगत लाइन से विद्युत चोरी रुकने पर ओवरलोडिंग की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी और बार-बार फाल्ट होने और ट्रांसफार्मरों के जलने से छुटकारा मिल जाएगा।