{"_id":"5a43dcc24f1c1b3c3d8c0453","slug":"121514396866-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी पुलिस ने पिता-पुत्री को परिजनों से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी पुलिस ने पिता-पुत्री को परिजनों से मिलवाया
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। जीआरपी पुलिस ने बुधवार को 63234 पैसेंजर ट्रेन में रूटीन चेकिंग के दौरान भटके पिता-पुत्री को उनके परिजनों से मिलवाया। साथ ही ठंड कांप रहे पिता-पुत्री को पुलिस ने तत्काल गर्म कपड़ा मुहैया कराकर मानवता का परिचय भी दिया। पुलिस के इस बेहतर कार्य की चर्चा लोगों के बीच होती रही।
जीआरपी पुलिस ने बताया कि महोबा जनपद के बेलरही गांव निवासी मंदबुद्धि कमलेश यादव अपनी पुत्री विज्ञांशी के साथ अपनी माता की दवा लाने ग्वालियर जाने की बात कहकर सोमवार को घर से निकले थे, लेकिन वह भूल कर अप की जगह डाउन चंबल एक्सप्रेस पकड़ कर मुगलसराय पहुंच गए। प्लेटफार्म पर उतर कर पिता और पुत्री डाउन 63234 मेमो पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गए। स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन की रूटीन चेकिंग के लिए जीआरपी पुलिस कर्मी ट्रेन की बोगी में घुसे तो ठंड के कारण कांप कर रही और रो रही बालिका और उसके बगल में बैठे पिता को ट्रेन से उतारकर चौकी पर लाया। कार्यवाहक चौकी प्रभारी जयदीप सिंह ने दोनों से पूछताछ की तो पिता पुत्री के भटक कर आने का मामला सामने आया। चौकी प्रभारी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तत्काल गर्म कपड़ा मंगाकर दिया। बालिका के द्वारा अपने रिश्तेदार का मोबाइल नंबर दिए जाने पर परिजन देर शाम जीआरपी चौकी पहुंचे गए। प्रभारी उपनिरीक्षक जयदीप सिंह ने पिता-पुत्री को परिजनों के हवाले कर दिया।