फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पत्थर के चूरे से नहीं, मिट्टी से दबाई जा रही गिट्टी

पत्थर के चूरे से नहीं, मिट्टी से दबाई जा रही गिट्टी

Wed, 27 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
पत्थर के चूरे से नहीं, मिट्टी से दबाई जा रही गिट्टी
करंडा। करंडा क्षेत्र की मुख्य सड़क चोचकपुर-धरम्मरपुर मार्ग को गड्ढामुक्त करने के नाम पर बालू और पत्थर के चूरे की जगह सिर्फ मिट्टी से पाट दिया गया है। इससे गिट्टियां उखड़कर इधर-उधर बिखर रही हैं और आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य पुरैना गांव निवासी गोविंद चौधरी ने बताया कि सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी करने की आदत सरकार बदलने के बाद भी भ्रष्ट लोगों ने नहीं छोड़ी है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। नौदर के पंचदेव सिंह, पिंटू और सोनू ने कहा कि चोचकपुर-धरम्मरपुर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढा हो गया था। इसे पाटने में मानकों की अनदेखी की जा रही है। गड्ढों में बालू और पत्थर का चूरा न डालकर मिट्टी के सहारे गिट्टी को दबा दिया जा रहा है। इसका परिणाम यह हो रहा पाटने के कुछ घंटे बाद ही वाहनों के गुजरने के दौरान मिट्टी हट जा रही है और गिट्टियां इधर-उधर बिखर जा रही है। कुचौरा के नंदकिशोर सिंह, चोचकपुर के रूस्तम अली ने कहा कि चोचकपुर-धरम्मरपुर सड़क जमानिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। यह सड़क पूरे करंडा की जीवन रेखा है। लगभग 10 वर्ष पहले बनी सड़क पिछले दो वर्ष से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर मौजूद गड्ढों की वजह से गिरकर कई लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है। दो सप्ताह पूर्व सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य जरूर प्रारंभ किया गया, लेकिन मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अगर मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया गया तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन

-----------
सड़क को गड्ढामुक्त करने के लिए गिट्टी के साथ स्टोन डस्ट डाला जाता है। यह बात मेरे संज्ञान में नहीं थी कि चोचकपुर-धरम्मरपुर मार्ग को गड्ढामुक्त करने के लिए मानकों की अनदेखी की जा रही है। अगर ऐसा है तो जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश चंद्रा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed