{"_id":"5a3d53494f1c1b6e468bc1e8","slug":"121513968457-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के बरुइन, बघरी, हेतिमपुर आदि स्थानों पर स्थित धान क्रय केंद्रों का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर हड़कंप मचा रहा। बघरी गांव स्थित पीसीएफ़ केंद्र पर उन्होंने मौजूद सचिव को अधिक से अधिक किसानों के धान तौल करने का निर्देश दिया। इसके बाद हेतिमपुर में तौल करा रहे किसानों से तौल संबंधी समस्याओं के बारे जानकारी ली। इस पर किसानों ने संतुष्टि जाहिर की।
उन्होंने कहा कि किसानों के धान खरीद में किसी भी प्रकार की आनाकानी नहीं होनी चाहिए और अगर शिकायत मिली तो विभागीय कार्रवाई होगी। इसके बाद वह बरुइन गांव स्थित कृषि बहुउद्देशीय सेंटर पहुंचे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी केंद्र प्रभारियों को नियमानुसार खरीददारी करने का निर्देश दिया गया है। इसका औचक निरीक्षण समय-समय पर किया जाएगा। लापरवाही पर प्रभारियों पर कार्यवाई की जाएगी।