फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विजय जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

विजय जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

Mon, 18 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
विजय जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
गाजीपुर। गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली कामयाबी से भाजपा के कार्यकर्ता गदगद हैं। सोमवार को शहर के साथ विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में एक-दूसरे का मुंह मीठा एवं आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के चीतनाथ से विजय जुलूस निकाला। जुलूस में ढोल-ताशे की थाप पर कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई देते और आतिशबाजी करते हुए जिला कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुई जीत विकास की जीत है। इस मौके पर पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, योगेश सिंह, अखिलेश सिंह, निर्गुणदास केशरी, संकठा मिश्रा, हरेंद्र यादव, मुन्ना राय, राघवेंद्र सिंह, कार्तिक गुप्ता, दिनेश बिंद, शीबू गुप्ता, संजय कुमार, जावेद अहमद, गोपालजी वर्मा, सूर्यप्रकाश यादव, पप्पू सरदार आदि उपस्थित थे। संचालन श्यामराज तिवारी ने किया। जखनिया संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, दयाशंकर सिंह, रामचंद्र गुप्ता, इंद्रदेव कुशवाहा, शंभू त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, संतोष कश्यप, सिंटू गुप्ता, जगरनाथ भारद्वाज, सुनील सिंह, रविकांत गुप्ता, टोनी चौरसिया आदि उपस्थित थे। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के पास जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर कासिमाबाद द्वितीय मंडल के अध्यक्ष धीरज तिवारी, डॉ. अशोक राय, दिनेश राय मिथिलेश तिवारी, विजय निषाद, रविंद्र पांडेय, विजेंद्र पाल, सुधांशु मिश्रा, बंशीराम, हरिशंकर राय, मुराली चौरसिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। बिरनो संवाददाता के अनुसार भड़सर स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कुवंर रमेश सिंह, संतोष सिंह, योगेंद्र शर्मा, यशवंत सिंह, अनिल पटेल, विनोद गुप्ता, अवधेश राजभर, शैलेश पांडेय, राजकुमार चौहान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामानुज सिंह एवं संचालन लल्लन सिंह ने किया। नंदगंज संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटी। इस अवसर पर भानूप्रताप जायसवाल, विनीत कुमार शर्मा, संतोष जायसवाल, विवेक सिंह, आयुष अग्रवाल, गंगा प्रसाद जायसवाल, गौरव सिंह, शिवदास यादव, आदि उपस्थित थे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुजरात और हिमाचल में मिली जीत पर आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर दिलीप जायसवाल, गनेश जायसवाल, दीपक गुप्ता, आशीष जायसवाल, अंजनी पांडेय, सभासद पवन गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, भानू जायसवाल, विक्की, मुराद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed