फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शिक्षकों-कर्मचारियों ने की पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग

शिक्षकों-कर्मचारियों ने की पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग

Mon, 18 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों-कर्मचारियों ने की पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग
गाजीपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच का मंडलीय सम्मेलन रविवार को शहर के वंशीबाजार स्थित एक पैलेस में आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक स्वर से एनपीएस को ठुकराते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मांग की। चेतावनी दिया कि मांग पूरी न होने पर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने एनपीएस एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था के अंतर को समझाते हुए पुरानी पेंशन की मांग उठाई। विशिष्ट अतिथि पंचायत राज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह सोमवंशी ने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली तक संघर्ष करते रहेंगे। संरक्षक अंजनी कुमार सिंह ने राजनेताओं के नियती पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि वे अपनी पेंशन, वेतन एवं भत्ता की प्राप्ति के लिए राजनेता संसद एवं विधानसभा में सर्वसम्मति से स्वीकृति दे देते है, जबकि कर्मचारियों के हक पुरानी पेंशन पर मौन साध लेते है। जिलाध्यक्ष सरफराज खान ने सभी शिक्षकों-कर्मचारियों को करो या मरो का नारा लगाते हुए पुरानी पेंशन की प्राप्ति तक आंदोलन जारी रखने के लिए हुंकार भरी। तपसा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने स्लागत भाषण दिया। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय, प्रादेशिक संगठन मंत्री राजीव यादव, प्रादेशीय मंत्री प्रदीप कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजदेव यादव, गिरिश सिंह, नगीना यादव, योगेंद्र पटेल, रामबहादुर राय, दिग्विजय सिंह, मुमताज अंसारी, कौशल सिंह, संजीव सिंह, जगदीश, सेराज अहमद, हरेंद्र यचादव, मनोज विश्वकर्मा, विजय यादव, राधेश्याम आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वाराणसी मारकंडेय यादव तथा संचालन जिला महामंत्री मानवेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed