फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खस्ताहाल मार्ग पर जान को खतरे में डालकर लोग कर रहे आवागमन

खस्ताहाल मार्ग पर जान को खतरे में डालकर लोग कर रहे आवागमन

Sat, 11 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल मार्ग पर जान को खतरे में डालकर लोग कर रहे आवागमन
सुहवल। अतिमहत्पूर्ण 51 किमी लंबी सैय्यदराजा-जमानिया-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 की दशा अब बद से बदतर हालत में पहुंच चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह छोटे-छोटे नहीं, बल्कि बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद हैं। इससे एक तरफ जहां लोग जान खतरे में डालकर आवागमन कर रहे हैं, वहीं गड्ढों में आए दिन ट्रकों के फंसने से घंटों लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अतिमहत्पूर्ण सैय्यदराजा-जमानिया-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 की हालत ऐसी हो गई है कि कई स्थानों पर कच्चे मार्ग के रूप में तब्दील हो गई है। पिच की जगह सिर्फ गिट्टी और मिट्टी दिखाई दे रहा है। इससे आवागमन करने वालों को काफी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। तेज रफ्तार बाइक सवारों की नजर जैसे ही सामने मौजूद गड्ढों पर पड़ रही है, वह घबराहट में अचानक वाहनों का ब्रेक लदा रहे हैं। इस दौरान या तो गिरते-गिरते बच रहे हैं या फिर गिरकर घायल हो जा रहे हैं। मार्ग के गड्ढे में आएदिन ट्रकों को फंसने से कभी दस तो कभी 24 से लेकर 36 घंटा आवागमन ठप हो जा रहा है। इस दौरान लोगों को फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (वाराणसी ) के प्रोजेक्ट मैनेजर समरबहादुर ने बताया कि इस मार्ग को फोरलेन बनाने की दिशा में सर्वे का काम तेज किया जा रहा है। अभी विभाग की सर्वप्रथम प्राथमिकता राजमार्ग पर वाहनों को चलने लायक बनाने कि है। मार्ग पर मौजूद गड्ढों को समतल करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed