{"_id":"59ef838c4f1c1b6a678b77bd","slug":"121508869004-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश हत्याकांड : एडीजी ने लिया घटना स्थल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश हत्याकांड : एडीजी ने लिया घटना स्थल का जायजा
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता एवं पत्रकार राजेश मिश्रा हत्याकांड के 72 घंटे बाद भी खुलासा न होने पर घटना का जायजा लेने एडीजी वाराणसी जोन विश्वजीत महापात्रा मंगलवार को दोपहर बाद करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव में पहुंचे। कहा कि हत्याकांड के खुलासे के लिए कुल छह टीमें काम कर रही हैं। पुलिस जरायम की दुनिया से जुड़े उन अपराधियों के काफी करीब करीब पहुंच चुकी है, जिन्होंने पत्रकार राजेश मिश्रा की हत्या की है। बहुत जल्द हत्यारे और उनका गैंग पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस पूरी मेहनत और ईमानदारी से मामले का खुलासा करने में जुटी है।
मंगलवार को एडीजी वाराणसी जोन विश्वजीत महापात्रा दोपहर बाद अचानक घटना स्थल पर पहुंचे और राजेश हत्याकांड के मामले में छानबीन शुरू कर दी। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा से मामले के खुलासे को लेकर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने को कहा। ग्रामीणों तथा मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रथमदृष्टया मामला व्यक्तिगत रंजिश का दिखाई दे रहा है। वैसे पुलिस की अलग-अलग छह टीमों के साथ ही घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ तक को लगाया गया है। टीम विभिन्न पहलुओं की तफ्तीश में जुटी है। अधिकारी इसके पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। कहा कि राजेश मिश्रा की हत्या बेहद दु:खद है और इसके सही-सही खुलासे में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी। एडीजी के करंडा पहुंचने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा सहित अन्य अधिकारी वहां पहले से उपस्थित थे। एडीजी के आने से लेकर जाने तक महकमा हांफता नजर आया। एडीजी ने कहा कि एसटीएफ के अधिकारी घटना के दूसरे ही दिन से यहां कैंप किए हुए हैं। पुलिस तथा एसटीएफ की टीम निष्पक्ष कार्रवाई करने का काम करेगी। कुछ देर तक करंडा थाने पर रहने के बाद एडीजी वापस वाराणसी के लिए रवाना हो गए।