फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर शहर में निकला मौन जुलूस

पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर शहर में निकला मौन जुलूस

Mon, 23 Oct 2017 11:22 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर शहर में निकला मौन जुलूस
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता और पत्रकार राजेश मिश्र की गोली मारकर हुई हत्या से नाराज जनपद के पत्रकारों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर सोमवार को कोतवाली परिसर से मौन जुलूस निकालकर विरोध जताया। सरजू पांडेय पार्क पहुंचकर जुलूस सभा में परिवर्तित हो गया। इस मौके पर वक्ताओं ने घटना का पर्दाफाश नहीं होने पर पुलिस-प्रशासन के कार्य-प्रणाली पर रोष व्यक्त किया। साथ ही सीएम को संबोधित मांग पत्र डीएम के बालाजी को सौंपा।
विज्ञापन

करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव की चट्टी पर बीते 21 अक्तूबर को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुई पत्रकार की हत्या से जिले के पत्रकार मर्माहत होने के साथ नाराज थे। घटना के तीन दिन बाद भी पर्दाफाश नहीं होने के बाद पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों का गुस्सा आखिकार फूट पड़ा। जनपद के सभी पत्रकार कोतवाली परिसर में एकत्रित होने के बाद बांह पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाले। मौन जुलूस मिश्रबाजार, महुआबाग, कचहरी होते हुए सरजू पांडेय पार्क पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। इस मौके पर व्यक्ताओं ने कहा कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही मृतक के आश्रितों को 20 लाख रुपये मुआवजा और हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक आश्रितों को सुरक्षा दी जाए। इसके अलावा थानाध्यक्ष करंडा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। इसके बाद सीएम को संबोधित मांग पत्र डीएम के बाला जी को सौंपा गया। इस पर डीएम ने मांग पत्र जल्द से जल्द सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब राय, सर्वेश कुमार मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, पवन कुमार, देवव्रत विश्वकर्मा, शशिकांत सिंह, अमरजीत राय, कमलेश यादव, अजय राय बब्लू, वेद प्रकाश शर्मा, अभिनव चतुर्वेदी, अनिल कश्यप, पिंटू यादव, अविनाश प्रधान, आशुतोष त्रिपाठी, राजेश खरवार, विनोद पांडेय, विनोद गुप्ता, उद्यम सिंह, चंद्रमौली पांडेय, इंद्रासन यादव, नरेंद्रनाथ पांडेय, आशुतोष राय, दयाशंकर राय, शौकत अली, प्रमोद यादव, देवेश सिंह, मनोज, आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed