{"_id":"59c698134f1c1bad688b60d6","slug":"121506187283-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करता रहा शंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करता रहा शंकर
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सड़क दुर्घंटना में काल का ग्रास बन चुके अधेड़ के शव का पोस्टमार्टम 30 घंटे बाद हुआ। सदर ब्लाक प्रमुख के हस्तक्षेप करने के बाद पुलिस प्रशासन इस मामले सक्रिय हुई। बीते 21 सितंबर की दोपहर कासिमाबाद थाना क्षेत्र के वेद बिहारी पोखरा के पास बहरामपुर चट्टी पर स्कार्पियो के धक्के से नोनहरा थाना क्षेत्र के बारिखपुर गांव निवासी शंकर राम 58 गंभीर रूप से घायल हो गया था।
स्थानीय लोगों के काफी प्रयास के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सीएचसी भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अधेड़ की शाम 6 बजे मौत हो गई। इसके बाद परिजन पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाते रहे। लेकिन उनकी पुलिस ने एक भी नहीं सुनी। परिजन किसी तरह से रात गुजारे और बीते 22 सितंबर की शाम 6 बजे सदर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार को इसकी जानकारी दी। सदर ब्लाक प्रमुख ने इस मामले में डीएम के बालाजी और एसपी सोमेन वर्मा से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन की लापरवाही की जानकारी दी। दोनों अधिकारियों से मिलने के बाद करीब 11 बजे रात को शंकर राम का शव पोस्टमार्टम के लिए चीर घर पहुंचा। पुलिस प्रशासन की इस लापरवाही की लोगों में काफी चर्चा बनी रही।
पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने बताया कि कासिमाबाद थाने के बहरामपुर चट्टी के पास गुरुवार को सड़क हादसे में शंकर राम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना के दूसरे शाम को शव का पोस्टमार्टम न होने की शिकायत हमे मिली। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
...