फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हाईटेंशन तार में फाल्ट होने से ढाई घंटे गुल रही बती

हाईटेंशन तार में फाल्ट होने से ढाई घंटे गुल रही बती

Thu, 10 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार में फाल्ट होने से ढाई घंटे गुल रही बती
गाजीपुर। मंगलवार की रात करीब ढाई बजे लालदरवाजा मुहल्ला में हाईटेंशन तार में फाल्ट होने से लाल दरवाजा के फीडर की बत्ती गुल हो गई। बिजली गायब होते ही कूलर-पंखा बंद होते ही उमस भरी गर्मी से लोगों की नींद टूट गई। राहत में लोग कमरे से बाहर निकलकर छतों और बाहर बैठकर अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे। फाल्ट को ठीक कर करीब ढाई घंटा बाद आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सास ली।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों में जबरदस्त गर्मी में पड़ रही है। ऐसे में बिजली कटने से लोग परेशान हो जा रहे हैं। कूलर-पंखा बंद होते ही लोगों की बेचैनी और बढ़ जा रही है। रोज की तरह मंगलवार की रात भी शहर के लोग कूलर और पंखा के सहारे सोए थे। इसी बीच रात करीब ढाई बजे हाईटेंशन तार में फाल्ट होने बिजली कट गई। इससे कूलर और पंखा बंद हो गए। परेशान लोग राहत के लिए कमरे से बाहर निकल कर घरों की छतों और बाहर बैठकर बिजली का इंतजार करने लगे। लालदरवाजा मुहल्ला के लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी कि शिवमंदिर के पास हाईटेंशन का तार खंभा से सटा हुआ है। सूचना पर लाइनमैन विजय और संजय मौके पर पहुंचे और तार को ठीक कर ढाई घंटा बाद आपूर्ति बहाल कराई। बत्ती आने पर लोगों ने राहत की सास ली। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ विजय और कमलेश ने बताया कि हाईटेंशन तार में फाल्ट की वजह से रात 2.45 से 5 बजे तक लालदरवाजा फीडर की आपूर्ति बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed