{"_id":"5980bfea4f1c1b0e468b47e1","slug":"121501609962-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर गोद लेंगी विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर गोद लेंगी विधायक
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सुनीता सिंह एवं बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क यूनिफार्म वितरित की। विधायक सुनीता सिंह ने विद्यालय को गोद लेने की बात कहते हुए छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सीख दी।
उन्होंने कहा कि यूनिफार्म से छात्र-छात्राओं में हीनता का भाव पैदा नहीं होता है और सभी समान दिखाई देते हैं। नए ड्रेस के वितरण को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने को कहा। उन्होंने सरकार की शिक्षा के प्रति नीतियों का भी जिक्र किया। नई ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर को गोद लेने की घोषणा की। कार्यक्रम के समापन के बाद विद्यालय में विधायक ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में गणेश पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, रेनू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, शिवशंकर सिंह, सुनील कुमार सिंह, मनीष सिंह, शिवानंद पांडेय, श्रवण कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, गोविंद चौबे, बलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन