फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सूचना न होने से छूट गई कई यात्रियों की ट्रेन

सूचना न होने से छूट गई कई यात्रियों की ट्रेन

Mon, 31 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सूचना न होने से छूट गई कई यात्रियों की ट्रेन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिना एनाउंसमेंट के ही फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन आकर प्लेटफार्म पर खड़ी हो गई। बिना सूचना के ट्रेन के आने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में वह ट्रेन पर सवार हुए। स्टेशन से बाहर गए कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई।
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे थे और ट्रेन के आने का इंतजार करते हुए लाउस्पीकर पर इस जानकारी के लिए कान लगाए थे कि ट्रेन कब तक आएगी, इसका एनाउंस हो। सुबह नौ बजे जब ट्रेन बक्सर स्टेशन से खुली तो इसका एनाउंसमेंट किया गया। इस पर यात्री बेफिक्र हो गए कि ट्रेन करीब आने से पूर्व भी एनाउंसमेंट किया जाएगा। अधिकांश यात्री प्लेटफार्म पर बैठे रहे। वहीं कई यह सोचकर स्टेशन से बाहर चले गए कि ट्रेन आने का एनाउंसमेंट होते ही वह स्टेशन पर आ जाएंगे। इसी बीच बिना एनाउंसमेंट के ही 9.40 बजे प्लेटफार्मर नंबर-3 पर आकर खड़ी हो गई। ट्रेन को देखते ही यात्रियों में इस बात से अफरा-तफरी मच गई कि दो मिनट बाद वह रवाना हो जाएगी। आनन-फानन में यात्री सामान लेकर ट्रेन की तरफ दौड़ पड़े। धक्का-मुक्की के बीच ट्रेन में सवार होने के दौरान कई यात्री गिरते-गिरते बचे। वही स्टेशन के बाहर गए कई रेल यात्रियों की ट्रेन एनाउंस नहीं होने से छूट गई। यात्रियों का कहना था कि अधिकतर ऐसे हो रहा है कि स्टेशन द्वारा ट्रेनों के आने की जानकारी नहीं दी जाती है। इससे जहां हड़बड़ी में यात्रियों को ट्रेन में सवार होना पड़ता है, वहीं कई लोगों की ट्रेन छूट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed