{"_id":"597cce374f1c1b1c088b4721","slug":"121501351479-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन हीनता के आरोप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन हीनता के आरोप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बर्खास्त
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को खजुरिया स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें प्रांतीय दिशा-निर्देश पर परिषद विरोधी गतिविधियों में संलिप्त, संगठनात्मक अनुशासनहीनता के आरोप में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया।
बैठक में जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के ऊपर अनुशासनहीनता, कर्मचारियों के साथ अक्सर गाली-गलौज एवं मारपीट, संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता, गुटबाजी आदि की जानकारी प्रदेश कार्यसमिति को दी गई थी। प्रदेश कार्यसमिति द्वारा 20 जुलाई को कठोर चेतावनी भी दी गई, लेकिन कोई सुधार न होने के कारण उन्हें बर्खास्त करते हुए 6 वर्षों के लिए सदस्यता पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंबिका दूबे, संघर्ष समिति के चेयरमैन अनंत सिंह, सुभाष सिंह, मिश्रीलाल कनौजिया, यमुना यादव, परवेज आलम, नीरज सिंह, हरिमोहन सिंह, नागेंद्र यादव, प्रमोद उपाध्याय, मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।