फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   टीम ने गंगा में सीधे गिर रहे प्रदूषित नालों एवं घाटों की दुर्दशा देखी

टीम ने गंगा में सीधे गिर रहे प्रदूषित नालों एवं घाटों की दुर्दशा देखी

Mon, 03 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
टीम ने गंगा में सीधे गिर रहे प्रदूषित नालों एवं घाटों की दुर्दशा देखी
गाजीपुर। जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में एवं नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से गाजीपुर के विभिन्न नालों एवं घाटों राजाघाट, खिड़की घाट, अंजही घाट, इस्लामी घाट, गोलाघाट, पक्का घाट, मसूद घाट, जनाना घाट, अस्थाना घाट, श्मशान घाट आदि घाटों का निरीक्षण हुआ। सर्वे अधिकारी संतोष कुमार सिंह एवं टीम ने गंगा में सीधे गिर रहे अत्यधिक प्रदूषित नालों एवं घाटों की दुर्दशा देखी। नाव पर सवार होकर टीम ने गंगा में गिर रहे नालों की वीडियोग्राफी की।
विज्ञापन

घाटों के बगल में ठोस अपशिष्ट का अंबार मिला। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि नगरपालिका द्वारा शहर की गंदगी जो ठेलों पर एकत्रित की जाती है उन्हेें घाटों के बगल में डाला जाता है। अंजही घाट, इस्लामी घाट, बूढ़ा महादेव मंदिर के निकट, जनाना घाट के बगल में आदि जगहों पर कूड़ा डंप मिला। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल से ठोस अपशिष्ट के निस्तारण के संबंध में जब टीम ने बात की तो उन्होंने बताया कि यह उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो उसका निस्तारण कराया जाएगा। श्री अग्रवाल ने टीम को गंगा में गिर रहे छोटे-बडे़ 48 नालों की सूची उपलब्ध कराई। उन्होंने सर्वे अधिकारी से गाजीपुर में एसटीपी लगाने की चर्चा। बताया कि हर घाट पर दो-दो कूड़ादान रखा जाएगा ताकि लोग जैविक और अजैविक कूड़ों को अलग-अलग कूडादान में डाल सकें। सर्वे अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न घाटों पर पुरोहितों और दूकानदारों एवं श्मशान घाट के संचालकों से गंगा को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग देने की अपील की। बताया कि गाजीपुर में गंगा में गिर रहे नालों से संबंधित सारी जानकारी जल संसाधन मंत्रालय को सौंपी जाएगी। नेहरू युवा केंद्र संगठन की उपनिदेशक डॉ. कुमारी ज्योत्सना ने बताया कि हम जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमने कुछ घाटों को गोद लिया है। उन्होंने गंगा के किनारे पड़ने वाले विकासखंडों के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का आह्वान किया कि वह गांवों में जाएं। गंगा की स्वच्छता के लिए लोगों में जागरूकता फैलाएं। सर्वे टीम के साथ समाजसेवी काजी फरीद आलम, नेहरू युवा केंद्र के सुभाषचंद्र प्रसाद, राज्य प्रशिक्षक नागेंद्र कुमार सिंह, रणजीत सिंह, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed