{"_id":"59553f814f1c1bd2578b46d6","slug":"121498759041-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारी है धूप-छांव का खेल, नहीं हो रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारी है धूप-छांव का खेल, नहीं हो रही बारिश
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मौसम का मिजाज अब लोगों की समझ से परे होता जा रहा है। कई दिनों से धूप-छावं का खेल जरूर चल रहा है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। गर्मी से परेशान लोगों को जहां राहत के लिए बारिश का इंतजार है। वहीं किसानों को धान की रोपाई करने के लिए पानी की आवश्यकता है। पिछले दिनों की तरह गुरुवार को भी पूरे दिन धूप और बदली का खेल चला, लेकिन राहत की बारिश नहीं हुई।
करीब तीन में जबरदस्त रूप से गर्मी का प्रभाव जारी है। इससे आमजन-जीवन पूरी तरह से बेहाल है। गर्मी से परेशान लोगों में इस बात की आस थी कि 15 जून तक मानसून आ जाएगा और बारिश होने से मौसम की तल्खी से राहत मिलेगी, लेकिन 29 जून आने के बाद भी आसमान से राहत की बारिश नहीं हुई। पिछले करीब दो सप्ताह से बारिश का मौसम तो बन रहा है, लेकिन बरसात नहीं हो रही है। आलम यह तेज धूप के बीच अचानक आसमान में काले बादलों का डेरा छा रहा है और घनघोर बदली छा जा रही है। बादलों का उमड़ना-घुमड़ना शुरू होते ही लोग यह कयास लगाने लग रहे हैं कि शायद अच्छी बारिश हो, लेकिन इसी बीच तेज धूप निकलने से लोगों में निराशा छा जा रही है। बुधवार को पूरे दिन बादलों के लुकाछिपी का खेल चला। कई बार ऐसा लगा कि अब-तब झमाझम बारिश होगी। दिन बीतने के बाद रात ढल गई, लेकिन बारिश नहीं हुई। गुरुवार को मौसम का मिजाज काफी तल्ख था। तेज धूप के बीच गर्मी और उमस का आलम यह था कि एक पल के लिए भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा था। कूलर-पंखा के बीच रहने पर भी माथे से पसीना टपकने के साथ ही गर्मी से मन बेचैन था। मार्गों पर आवागमन करने वाले लोग छाता, गमछा, टोपी आदि के सहारे धूप से बचाव करते नजर आए। धूप के दौरान कई बार बादल भी छाई लेकिन बारिश नहीं हुई। गर्मी के कहर से बेहाल लोग मौसम की दुहाई देते हुए यह चर्चा करते रहे कि अब मौसम का मिजाज समझ से परे होता जा रहा है।