{"_id":"6ada603fbe1bc3cdf90ae22c","slug":"120-km-of-ab-cable-will-be-laid-at-a-cost-of-50-million-5-crore-rupees-and-800-new-poles-will-be-installed-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-162579-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पांच करोड़ में 120 किमी खींची जाएगी एबी केबल, लगेंगे 800 नए खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पांच करोड़ में 120 किमी खींची जाएगी एबी केबल, लगेंगे 800 नए खंभे
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के जंगीपुर विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। बिजनेस प्लान के तहत इसका पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर विद्युत वितरण खंड जंगीपुर की ओर से शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव के तहत एबी केबल खींचने, नए खंभे लगाने के साथ ही ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने का पूरा खाका तैयार किया गया है। प्रस्ताव के तहत जंगीपुर विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में 120 किलोमीटर एबी केबल खींचने का प्रस्ताव प्रस्तावित है। साथ ही 800 बिजली के नए पोल भी लगाए जाएंगे। वहीं इसमें 400 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है।
जंगीपुर विद्युत वितरण खंड क्षेत्र के गांव गर्मी के दिनों में विभिन्न प्रकार की बिजली आपूर्ति की समस्याओं से जुझते हैं। इससे ग्रामीण व बिजली निगम दोनों परेशान रहते हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी है कि जर्जर खंभों, तारों को बदलने के साथ ही ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाए। इसके लिए बिजली निगम की ओर से आवश्यकतानुसार खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों की रिपोर्ट तैयार की गई। रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया गया।
क्या है एबी केबल और उसकी विशेषताएं
गाजीपुर। एबी केबल का पूरा नाम एरियल बंडल्ड केबल है। यह एक प्रकार की ओवरहेड (खुले में खंभों के बीच लटकाई जाने वाली) पावर केबल है। सामान्य खुले तारों के विपरीत, इसके फेज कंडक्टरों पर क्रॉस-लिंक्ड पॉलीथीन का काला इंसुलेशन होता है। इसमें कई इंसुलेटेड तारों को आपस में कसकर बांधा जाता है। साथ ही एक न्यूट्रल या मैसेंजर तार होता है, जो केबल को मजबूती देता है।
विज्ञापन
एबी केबल के फायदे
- पारंपरिक खुले तारों की तुलना में बिजली चोरी का खतरा कम होता है।
- हवा, बारिश, पेड़ों की टहनियों या पक्षियों से शॉर्ट-सर्किट या फॉल्ट होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
- इसे घनी आबादी वाले में लगाना आसान और सुरक्षित है।
बिजनेस प्लान के तहत प्रस्ताव तैयार करके भेज दिया गया है। प्रस्ताव के मंजूरी मिलने पर एबी केबल खींचने के साथ ही नए पोल लगाने व ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। - विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड जंगीपुर।