{"_id":"67db16128c3daf4264012925","slug":"12-smugglers-arrested-with-liquor-worth-rs-450-lakh-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-129805-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 4.50 लाख की शराब के साथ 12 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 4.50 लाख की शराब के साथ 12 तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात रुकी 22971 पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी बी-टू कोच से आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई में साढ़े चार लाख की 1021.85 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब के साथ 12 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
बीते 17 मार्च को बांद्रा टर्मिनस से पटना के लिए 22971 साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रवाना हुई। इधर दानापुर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से बीते 18 मार्च की रात करीब 11:45 बजे सूचना मिली कि 22971 पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी बी- टू कोच में शराब माफिया भारी मात्रा में शराब लेकर बिहार जा रहे हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ टीम सक्रिय हो गई।
करीब 12 बजे ट्रेन के पहुंचते ही आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक बाल गंगाधर और जीआरपी इंचार्ज मुन्नन लाल संयुक्त टीम के साथ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। जांच के दौरान एसी बी- टू कोच सहित अन्य कोचों के शौचालय और गेट के पास से पिट्ठू बैग, ट्रॉली बैग और प्लास्टिक की बोरियों में भरी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने शराब तस्कर बिहार प्रांत के पटना जनपद के खीरी मोड़ थाने के विक्रम पाली निवासी विवेक कुमार सिंह, चिरौरा निवासी रिशु कुमार, बिहटा थाना के कंचनपुर निवासी मोनू कुमार, भोजपुर जनपद के नवादा थाना के वार्ड नंबर 41 निवासी मोनू कुमार, मुसफिल थाने के दौलतपुर निवासी मनीष यादव, पटना के कंकड़बाग थाने के आर्यन कुमार, बिहटा थाने के दिलावरपुर गांव निवासी पवन कुमार, धीरज कुमार, पटना के बिहटा थानाक्षेत्र के घोड़ाटाप निवासी बजरंगी कुमार, मनेर थाना के गोविंदपुर वार्ड नंबर चार निवासी कौशल कुमार, नौबतपुर वार्ड नंबर छह निवासी नीरज कुमार और नेउरा थाना निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया।
आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराब बंदी होने के कारण वह यूपी से शराब खरीदकर ट्रेन से बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बाल गंगाधर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।