फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12 people arrested for stone pelting on police, case filed against 50 including 30 named

Ghazipur News: पुलिस पर पत्थरबाजी में 12 लोग गिरफ्तार, 30 नामजद समेत 50 पर मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Apr 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
12 people arrested for stone pelting on police, case filed against 50 including 30 named
गांव में पीएसी और कई थानों की पुलिस तैनात, चक्रमण करते रहे अधिकारी
विज्ञापन

पत्थरबाजी में घायल सिपाही का ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। शादियाबाद थाना के नेवादा दुर्गविजय राय गांव में संपत्ति विवाद को लेकर हुई पत्थरबाजी में दो पुलिस कर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल एक पुलिसकर्मी का उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। इधर घटना के दूसरे दिन रविवार को पुलिस ने 30 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही 12 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। वहीं पीएसी के अलावा बहरियाबाद, भुड़कुड़ा, नंदगंज दुल्लहपुर और सैदपुर की पुलिस गांव तैनात की गई है। इधर पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार चक्रमण किया जा रहा है।
मालूम हो कि नेवादा दुर्गविजय राय गांव निवासी जवंता विश्वकर्मा के दो पुत्र अरविंद विश्वकर्मा और प्रेम प्यारे विश्वकर्मा थे। प्रेम प्यारे विश्वकर्मा की मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी सुषमा विश्वकर्मा अपने दो पुत्रों के साथ मरदह थाना के भोजापुर स्थित मायके रहती थी। एक अप्रैल की शाम ससुराल पहुंचकर सास-ससुर से मकान में हिस्सा मांगने लगी। आरोप है कि सास- ससुर और जेठानी ने मिलकर सुषमा को मारपीट दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। विधवा को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थे।
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी थी, जिससे सिपाही अवधेश और सिपाही शामवंत यादव और सुषमा घायल हो गई थी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और उच्चाधिकारी पहुंच गए थे। घायलों को उपचार के लिए मनिहारी लाया गया था। वहां से डॉक्टरों ने सिपाही अवधेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। इधर देर रात पुलिस ने दबिश देकर 12 लोगों धर- दबोचा था। घटना के दूसरे दिन शादियाबाद पुलिस ने 30 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। पुलिस गश्त कर रही है और लोगों से अपील कर रही है कि वह किसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। कोई सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को बताएं। दोपहर एक बजे अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार पहुंचे और पुलिस के साथ गांव में रूट मार्च किया। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई जा रही है। चिन्हित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। ऐसे लोगों को हरगिज नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed