फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12 center administrators made free

12 केंद्र व्यवस्थापक किए गए कार्यमुक्त

Thu, 23 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
12 center administrators made free
जमीन पर बैठकर इंटर की परीक्षा देती छात्राएं।
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के तमाम प्रयास विफल हो रहे ंहै। जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग की सख्ती के बावजूद नकल कराई जा रही है। गुरुवार को उड़ाका दल की टीमों ने 12 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तो कई जगह कक्ष निरीक्षक ही नकल कराते मिले। कई कक्ष निरीक्षकों के पास मोबाइल मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। एक कक्ष निरीक्षक के पाकेट से लिखी हुई ए कापी मिलने पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा हुई। जिसमें नागा बाबा इंटर कालेज फूलवारी केंद्र पर उड़ाका दल के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। इस दौरान बिना रोल नंबर की लिखी हुई कापी एक कक्ष निरीक्षक के पाकेट से बरामद की गई। इस पर कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिया गया।
विज्ञापन


उड़न दस्ते ने निर्देश दिया कि प्राथमिकी दर्ज कराकर जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम को सूचित करें। साथ ही पकड़ी गई कापी को निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही रामयस जनहित इंटर कॉलेज महिचा के परीक्षा केंद्र पर दो कक्ष नकल कराते पाए गए। उनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिया गया। इनके अलावा सुबह की पाली में नंद किशोर सिंह इंटर कॉलेज रामपुर माझा में दो कक्ष निरीक्षकों के पास मोबाइल पाए जाने पर उन्हें तत्काल कार्यमुक्त कर दिया गया। इस समय टीम ने विपीन बिहारी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय होली में एक कक्ष निरीक्षक मोबाइल के साथ पकड़े जाने पर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी क्रम में रामजीत उच्चत्तर माध्यिमिक विद्यालय टड़वां पर पानी पिलाने के बहाने घुसे चपरासी के पाकेट से नकल सामग्री प्राप्त की गई। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया गया। श्री शिव यादव इंटर कॉलेज फरिदहां से तीन कक्ष निरीक्षक, रामकरन इंटर कॉलेज इशोपुर -सिधौंना से दो, माता रामदुलारी प्रभावती इंटर कॉलेज मलिकपुर से एक कक्ष निरीक्षक के पास से मोबाइल पाए जाने पर उसे कार्य मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed