फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चालीस वर्ष पुरानी पाइप लाइन को बदलने का काम शुरू, मिलेगा शुद्ध पेयजल

चालीस वर्ष पुरानी पाइप लाइन को बदलने का काम शुरू, मिलेगा शुद्ध पेयजल

Sun, 21 Apr 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
चालीस वर्ष पुरानी पाइप लाइन को बदलने का काम शुरू, मिलेगा शुद्ध पेयजल
बारा। लीकेज पाइप लाइन से घरों में गंदा पानी आने की समस्या से अब जल्द ही बारा वासियों को निजात मिलने वाली है। जल निगम ने 40 वर्ष पुरानी पाइप लाइन को बदलने का काम शुरू कर दिया है। एक वर्ष के अंदर बारा सहित कुतुबपुर, भतौरा गांव के हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचने लगेगा। दस करोड़ रुपये की इस योजना पर जल निगम की देखरेख में तेजी से काम चल रहा है। गंगा एवं कर्मनाशा के तट पर बसे ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल गंभीर समस्या बनी हुई है। लोग अपने घरों में निजी पंप लगा कर पेयजल की व्यवस्था करते हैं। कई घरों में अभी भी हैंडपंप का पानी ही पिया जाता है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए बारा गांव में एक पेयजल टंकी का निर्माण 70 के दशक में हुआ था लेकिन इससे अधिकांश घरों में पानी नहीं पहुंच पाता है। अब शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामवासियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। विभाग ने प्रत्येक घर में टंकी से पेयजल पहुंचाने की पहल तेज कर दी है। बारा पेयजल योजना के तहत क्षेत्र के तीन गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक वर्ष के अंदर ही इन गांवों के हर घर में टंकी से पेयजल आपूर्ति होने लगेगी। इस संबंध में जल निगम के जेई कुंदन कुमार ने बताया कि पेयजल योजना के तहत बारा, भतौरा एवं कुतुबपुर गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू है। एक वर्ष के अंदर काम पूरा होते ही कनेक्शन एवं मेंटेनेंस कार्य की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंप दी जाएगी। पाइप बिछाने के लिए तोड़ी जा रही सड़क का निर्माण कार्य जल निगम ही कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed