{"_id":"5bf4419dbdec226989664ac9","slug":"11542734237-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को लेकर शुरु किया धरना आश्वासन पर स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को लेकर शुरु किया धरना आश्वासन पर स्थगित
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
दिलदारनगर। दिलदारनगर से सेवराई तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली जामानिया-भदौरा मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर मंगलवार की दोपहर रक्सहां गांव के पास कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शमशाद अहमद के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया। मौके पर पहुंचे सेवराई तहसीलदार द्वारा ज्ञापन लेने के सड़क की जल्द मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन देने के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अहमद शमशाद खान ने कहा कि तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर सुबह से लेकर देर शाम तक आवागमन का दबाव बना रहता है। दर्जनों गांवों के लोग इस मार्ग का सहारा लेते हैं। मार्ग खराब होने के चलते इस मार्ग पर वाहन से चलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मार्ग पर मौजूद गड्ढों में गिर कर लोग आए दिन घायल हो रहे हैं। सड़क की दशा को सुधारने के लिए क्षेत्र के लोगों ने शासन-प्रशासन के साथ ही जन प्रतिनिधियों के पास पत्र भेज कर गुहार लगाई। बावजूद इसके किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया गया। इससे मजबूर होकर हम लोगों ने धरना का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। जिलाधिकारी के आदेश पर सेवराई तहसीलदार विराग पांडेय धरना स्थल पर पहुंचे। धरनारत लोगों से वार्ता करते हुए उनका ज्ञापन लिया। एक सप्ताह में सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ होने का आश्वासन दिया। इस पर धरना को स्थगित करते हुए यह निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह में मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो पुन: धरना दिया जाएगा। धरना में याहिया खान, बलवंत सिंह, यूसुफ खान, मौलाना अफजल समसी, मोहमद इलियास खान, शहनवाज खान, बब्बन राम, बहादुर राम, सय्यद समुल्लाह, अजहर अंसारी, तौफीक, उमर नियाज खान, अकबर खान, डा. गोपाल प्रजापति, अमीन हफीज, मसूद खान, मुर्तुजा खान, अतीक खान, नाटा मिस्त्री, असलम खान, शाहजहां आदि शामिल रहे।