{"_id":"5bcb6922bdec2269625f5668","slug":"11540057378-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के धक्के से दो भाई घायल
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदगंज। क्षेत्र के शादियाबाद तिराहे पर शुक्रवार की सुबह ट्रक से धक्का लगने से मोटरसाइकिल सवार दो भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सिहोरी गांव निवासी रामाधार राम का पुत्र राधेमोहन (30) एवं रवि कुमार (20) मोटरसाइकिल से नंदगंज गैस सिलेंडर भरवाने आए थे। वहां से सिलेंडर लेकर वापस घर जा रहे थे। शादियाबाद तिराहे पर अचानक बाइक बंद हो गयी। इसी बीच तेज गति से आ रहे ट्रक से धक्का लग गया। इससे बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिर पडे। स्थानीय लोग दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए।