फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मार्ग के गड्ढे में ट्रक फंसने से आवागमन रहा प्रभावित

मार्ग के गड्ढे में ट्रक फंसने से आवागमन रहा प्रभावित

Sun, 09 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मार्ग के गड्ढे में ट्रक फंसने से आवागमन रहा प्रभावित
जमानिया(गाजीपुर)। जमानिया-दिलदारनगर मार्ग पर भैदपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास सड़क के गड्ढे में रविवार की सुबह ट्रक फंसने से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ढाई घंटा बाद फंसे ट्रक को जेसीबी से निकाले जाने के बाद आवागमन की परेशानी दूर हो सकी।
विज्ञापन

जमानिया-दिलदारनगर मार्ग की हालत महीनों से खस्ताहाल है। आज सुबह आठ बजे भैदपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास एक ट्रक सड़क के गड्ढे में फंस गया। चालक उसे निकालने का प्रयास करने लगा, लेकिन प्रयास के बाद भी उसे सफलता नहीं मिली। जिस स्थान पर ट्रक फंसा था, उसके बगल में भी आधे सड़क पर बड़ा गड्ढा था। इससे बगल से भी अन्य वाहनों का निकलना संभव नहीं हो पा रहा था। इससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। बाइक सवार किसी तरह से बगल से निकलते रहे। फंसे अन्य ट्रक चालक बार-बार वाहन से उतर कर यह पता लगाते रहे कि फंसे ट्रक को हटाया जा रहा या नहीं। ढाई घंटा बाद दिन में साढ़े दस बजे जेसीबी से फंसे ट्रक को निकालने के बाद आवागमन सुचारु हो सका। पंकज निगम, नितीश, साजिद सिद्दीकी, उजैर अहमद, कपिलदेव राम, लल्लन राम, अब्दुल रहमान, अकील अजहर, निरंजन राम, शंभूनाथ चौधरी आदि ने बताया कि सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में आए दिन वाहनों के फंसने से घंटों लोगों का आवागमन थम जा रहा है। बावजूद इसके विभाग सड़क को दुरुस्त कराने को लेकर गंभीर नहीं हो रहा है। अगर समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को विवश होंगे। इस संबंध में जेई सुभाष ने बताया कि जल्द मार्ग पर काम लगेगा और गड्ढा मुक्त होगा। इस मार्ग का टेंडर हो चुका है। शासन से धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है। बारिश समाप्ति के बाद कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed