फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पालीथिन की बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए ज्ञापन सौंपा

पालीथिन की बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए ज्ञापन सौंपा

Mon, 04 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पालीथिन की बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए ज्ञापन सौंपा
गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले में पालीथिन की बिक्री को प्रतिबंधित करने एवं समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने को लेकर जिलाधिकारी को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अमित देव ने बताया कि पालीथिन पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। इसका बढ़ता प्रयोग पृथ्वी के अस्तित्व के लिए खतरा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में पालीथिन की थैलियों की बिक्री पर कोई रोक नहीं है। इसको प्रतिबंधित करने के लिए कोई विशेष अभियान नहीं चलाया जा रहा है। पालीथिन निर्मित पात्रों में गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन करने से एलर्जी, अस्थमा, आदि के साथ कैंसर होने की संभावना रहती है। एसएफडी इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इस अवसर पर जिला सह संयोजक सत्यम राय, गर्वजीत सिंह, नगर मंत्री अभिनंदन केशरी, अभिषेक शौंडिक, पृथ्वीराज, सौरभ आर्य, अजय कुमार, शिवम पांडेय, राहुल यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, रजनीकांत यादव, विकास तिवारी, अभिषेक सिंह, विवेक, अमित शर्मा, अमन, गौरव सिंह, हिमालय जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed