फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रामनवमी पर जगह-जगह निकाली गई शोभायात्रा

रामनवमी पर जगह-जगह निकाली गई शोभायात्रा

Sun, 25 Mar 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
रामनवमी पर जगह-जगह निकाली गई शोभायात्रा
गाजीपुर। रामनवमी के मौके पर हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद की तरफ से शहर में रविवार को श्रीराम शोभा यात्रा ढोल-नगाड़ा और डीजे के साथ निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल लोग सिर पर भगवा पगड़ी बांधे जय श्रीराम का जयघोष करते चल रहे थे। यात्रा में शामिल राम, लक्ष्मण और सीता की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

नवाबगंज से निकली यात्रा टेढ़ीबाजार, नखास, चीतनाथ, टाउनहाल, प्रकाश टाकीज, पचरास्ता, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद होते हुए लंका मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दर्जनों युवक डीजे की धुन पर थिरकने के साथ हाथों में तलवार लेकर लहरा रहे थे। यात्रा में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, गोपाल विश्वकर्मा, राकेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, नीलू सिंह, राजकुमार सिंह, अमित वर्मा, विनोद यादव, कैलाशनाथ वर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सीओ हृदयानंद और सदर कोतवाल राजीव सिंह पुलिस फोर्स के साथ चल रहे थे। जखनिया संवाददाता के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर जखनिया कस्बा में भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोग जय श्रीराम, भारत माता की जय जैसे गगनभेदी नारे लगाते चल रहे थे। यात्रा में दुर्गा प्रसाद, अनिल पांडेय, आनंद मिश्रा, नीलेश सिंह, सुनील जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, विपिन सिंह, दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह, मधुबाला सिंह, राजेश भारद्वाज, उमाशंकर यादव, प्रमोद वर्मा, राहुल चौरसिया, विनोद गुप्ता, राणा सिंह, आशीष कुमार, राजन, अजीत सिंह, नंदू गुप्ता, अशोक प्रधान सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। जमानिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से रामनवमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यछ्ष राकेश सिंह मंटू, नगर उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, अभिषेक सिंह, राजेश सिंह राजू, अजीत सिंह प्रिंस, अम्बरीष सिंह सोनू, विशाल, सुनील, अभिमन्यु, चिंटू, मोनू , अमित, गोलू, रिंकू, जितेंद्र जायसवाल, मंजय सिंह, शनि, विनय सिंह, विजय सिंह, तेजबहादुर सिंह, संतोष मौर्य, आनंद सिंह, विक्की, श्रवण सिंह, बलवीर सिंह, मनीष, छोटू शुभम, पंकज, मनीष, अजय अभय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed