फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   निर्भया ज्योति यात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

निर्भया ज्योति यात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Wed, 27 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
निर्भया ज्योति यात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत
मरदह। स्थानीय बस स्टैंड पर मंगलवार की देर शाम निर्भया ज्योति यात्रा का स्वागत ग्रामीणों ने किया। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध की रोकथाम के लिए 14 दिवसीय निर्भया ज्योति यात्रा शुरू की है। इस यात्रा को बीते 17 दिसंबर को प्रदेश की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह साइकल यात्रा रायबरेली, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, भदोही, वाराणसी के बाद देर शाम मरदह पहुंची। रात में विश्राम के बाद बुधवार को बलिया के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश को दहलाने वाली दर्दनाक घटना के पांच वर्ष पूरे होने पर प्रदेश की राजधानी से महिलाओं एवं युवतियों द्वारा शुरू साइकल यात्रा बलिया जिले के निर्भया गांव मेड़ोरा कला तक जाएगी। दसवें दिन यात्रा मरदह गांव पहुंची, जहां पर जोरदार स्वागत कर सभा की गई। इस टीम में पूजा विश्वकर्मा, प्रीति वर्मा, अंजू मौर्य, काजल, अंकिता, सुष्मिता, प्रियंका, सुमन, आस्था, पायल, संध्या, रंजना, अजय, आजाद सिंह शामिल रहे। ग्राम प्रधान उमरावती सिंह, रमाशंकर सिंह, लल्लन सिंह, विजय सिंह, लक्ष्मन सिंह, विरेंद्र सिंह, शशिप्रकाश, श्रीकांत सिंह, रामजी गुप्ता, सुरेंद्र राजभर, रामनयन, राजकुमार, संदीप, बंटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed