फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आजादी के वर्षों बाद भी समाज में आर्थिक, सामाजिक विषमता

आजादी के वर्षों बाद भी समाज में आर्थिक, सामाजिक विषमता

Mon, 25 Dec 2017 12:30 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
आजादी के वर्षों बाद भी समाज में आर्थिक, सामाजिक विषमता
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लाक कमेटी मरदह का 28वां वार्षिक सम्मेलन मटेहूं स्थित इंटर कालेज परिसर में रविवार को आयोजित हुआ। उद्घाटन करते हुए पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी समाज में आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक विषमता बनी हुई है। प्राकृतिक सामाजिक संसाधनों पर व्यक्तिगत स्वामित्व है। यह विकास का पूंजीवादी रास्ता अपनाने का परिणाम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार का खात्मा तथा किसानों, मजदूरों का एवं शोषित-पीड़ित-वंचितों का कल्याण इनके राज सत्ता में जाने पर ही संभव है। इस अवसर पर अनुभवदास शास्त्री, जनार्दन राम, रामलाल, सीताराम यादव, राधेश्याम यादव, चतुरी बिंद ने विचार व्यक्त किया। सांगठनिक मसलों की रिपोर्ट ब्लाक मंत्री ने प्रस्तुत की। इस पर मुरली प्रजापति, अमरदेव यादव, विमल कुमार, नाथू राम, भोला राम, राजीव कुमार सिंह, गोरख यादव ने विचार व्यक्त किया। अगले वर्ष ब्लाक के संचालन के लिए रामलाल मंत्री एवं सहमंत्री के रूप में चतुरी राम के चुनाव के साथ 21 सदस्यीय ब्लाक कमेटी का गठन हुआ। इस अवसर पर जिला सम्मेलन के लिए 36 प्रतिनिधियों का भी चुनाव हुआ। सम्मेलन में विद्युत के बढ़े रेट वापस लेने तथा कानून व्यवस्था दुरुस्त करने आदि की प्रशासन से मांग की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता रामजी गुप्ता एवं सगड़ी दास ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed