{"_id":"5a36b36a4f1c1bb34a8b6d53","slug":"11513534314-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं ने लोगों को दी यातायात की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं ने लोगों को दी यातायात की जानकारी
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रनेता संदीप यादव सत्या और विपिन यादव के नेतृत्व में छात्रों ने रविवार को जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लंका, विशेश्वरगंज और महुआबाग में लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया। दुर्घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को यातायात की जानकारी देते हुए इसका पालन करने की अपील की।
शहर के लंका, विशेश्वरगंज और महुआबाग में छात्र नेताओं बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को रोका। इस दौरान जो बाइक सवार बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे, उन्हें हेलमेट से होने वाले बचाव की जानकारी देते हुए उनसे बाइक चलाने के दौरान इसके इस्तेमाल की अपील की। ताकि दुर्भाग्यवश कोई घटना होने पर सर में चोटें न आए। क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर मौतें सर में चोट लगने से होती है। चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के महत्व को समझाते हुए अपने को सुरक्षित रखने के लिए इसका उपयोग करने की विनती की। लोगों को यातायात के प्रति जागरुक करते हुए छात्र नेता संदीप यादव सत्या ने कहा कि देश में प्रत्येक वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों मौतें होती है। इसमें ज्यादातर बाइक सवारों, जो हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते है, सर में चोट लगने से होती है। कुछ ऐसा ही होता है चारपहिया वाहन चालकों के साथ ही सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने से उनकी जान चली जाती है। कहा कि खासकर क्षतिग्रस्त सड़कों पर ध्यान से यात्रा करें। गड्ढों के बीच से वाहनों को धीमी रफ्तार से निकाले। क्योंकि तेज रफ्तार में निकालने के दौरान वाहन अनियंत्रित हो सकता है और दुर्घटना हो सकती है। पैदल आवागमन करने वालों को भी यातायात के नियमों के समझाया। इस अभियान में स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के साथ ही पीजी कालेज के छात्र और छात्र नेता शामिल थे। अभियान में छात्रसंघ अध्यक्ष विपिन यादव, अनुज यादव, रणजीत यादव, रमेंद्र यादव, नंदलाल, ओमप्रकाश, गुड्डू यादव, विकास यादव, राजूलाल यादव, रंजीत, सूर्यभान, गोविंद, आशुतोष यादव, आनंद यादव, राहुल, श्रीनाथ, काशीनाथ, अप्पू, सुभाष पाल, प्रदीप यादव आदि मौजूद थे।