फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नकल देने में हीलाहवाली कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाई

नकल देने में हीलाहवाली कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाई

Mon, 30 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
नकल देने में हीलाहवाली कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाई
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद ने सोमवार की सुबह राजकीय बालिका इंटर कालेज, कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालयों में गंदगी देखकर उनकी त्योरी चढ़ गई। एसडीएम ने कई कर्मचारियों को अनुपस्थित कर स्पष्टीकरण मांगा। शाम को खंड विकास कार्यालय में पहुंचकर परिवार रजिस्टर की नकल देने में 4 महीने से हीलाहवाली कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारी को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव राजकीय बालिका विद्यालय में निरीक्षण में पहुंचे तो बताया गया कि विद्यालय की प्रधानाचार्या उपस्थिति पंजिका आलमारी में बंदकर काफी दिनों से आती नहीं हैं। श्री यादव ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक से दूरभाष पर शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद कस्तूरबा बालिका विद्यालय में पहुंचे उपजिलाधिकारी के निरीक्षण में दो शिक्षिकाओं को छोड़कर वार्डेन सहित सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। छात्राओं की संख्या भी विद्यालय में काफी कम मिली। विद्यालय में व्याप्त गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। सभी कर्मचारियों को अनुपस्थित करके जवाब तलब किया। माढ़ूपुर ग्राम पंचायत के संजय तिवारी नामक व्यक्ति ने उपजिलाधिकारी से फरियाद लगाई कि चार माह से ग्राम पंचायत अधिकारी परिवार रजिस्टर की नकल नहीं दे रहे हैं। परिवार रजिस्टर में उसकी उम्र उसकी मां की उम्र से भी अधिक दर्शाई गई है जिसे दुरुस्त कराने के लिए वह चार माह से ब्लाक का चक्कर लगा रहे हैं। इस पर एसडीएम स्वयं फरियादी को लेकर ब्लाक पहुंच गए। ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाई तथा पीड़ित को परिवार रजिस्टर की नकल दिलवाया। वहां गुटखा खाकर बैठे केशवपुर के रोजगार सेवक को कार्यालय में गुटखा खाने के लिए डांट पिलाते हुए तत्काल रोजगार सेवक पर पर दो सौ रुपए का जुर्माना लगाया। खंड विकास अधिकारी को माढ़ूपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी की इस कार्रवाई से ब्लाक कर्मियों में हड़कंप मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed