{"_id":"599482ef4f1c1bee5b8b4747","slug":"11502905071-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल फटने की घटना में लापता हुआ जिले का जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल फटने की घटना में लापता हुआ जिले का जवान
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर/सैदपुर। उत्तरा खंड के पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में गत रविवार की रात, बादल फटने की घटना में गाजीपुर का भी एक फौजी लापता है। खानपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के राजकुमार यादव पुत्र स्व. सोमारू यादव कैलाश मान सरोवर के रास्ते पर स्थापित तीन कुमाऊं रेजीमेंट के अस्थायी कैंप में इन दिनों तैनात हैं। सेना की ओर से एक जेसीओ सहित पांच लापता जवानों में राजकुमार यादव का नाम भी शामिल होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। परिवार के लोग आंखों में आंसू लिए ईश्वर से राजकुमार के सकुशल होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
मालूम हो कि जब से चीन की सीमा पर भारतीय सेना की सक्रियता बढ़ी है। तबसे सैन्य सामग्रियों को भी सीमा पर पहुंचाने का काम जोरों पर किया जा रहा है। इसी स्थान पर मालपा एवं मागती नाले से सटे क्षेत्र में हवलदार के पद पर ड्राईवर ट्रेड में बभनौली निवासी राजकुमार की तैनाती बीते दो साल से थी। बादल फटने की घटना के कुछ देर बाद ही एक कर्नल रैंक के अधिकारी ने राजकुमार की पत्नी ममता को उनके पति के बादल फटने की घटना में गायब हो जाने की जानकारी दी।परिजन के लोग असजल आखों से राजकुमार के सकुशल होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। राजकुमार की खबर के लिए पत्नी, मां सहित भाई के कान मोबाइल की घंटी पर लगे हुए है।