{"_id":"596ba8f44f1c1bc1188b469b","slug":"11500227828-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से पीएसी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से पीएसी जवान की मौत
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरने के कारण पीएसी के एक जवान की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। रेल कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेनीपुर गांव के पांडेयपुर मुहल्ला निवासी अनिल यादव (32) आजमगढ़ 20वीं वाहिनी पीएसी में ड्राइवर के पद पर तैनात था। दो दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। आज वह अपनी पत्नी की दवा लेने बलिया जाने के लिए वाराणसी-बलिया पैसेंजर ट्रेन में सवार हो रहा था। इस दौरान ट्रेन खुल गई और पीएसी का जवान ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना रेल कर्मचारियों को दी। रेल कर्मचारियों ने इसकी जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।