{"_id":"595a85764f1c1b210b8b475e","slug":"11499104630-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में मारपीट, दर्जनभर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में मारपीट, दर्जनभर घायल
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजपुरडेहमा (गाजीपुर)। करिमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतरांव गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में 14 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी बैजू राजभर और सुग्रीव राजभर के बिच घर के पास स्थित भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आज सुग्रीव राजभर का पुत्र रितेश राजभर भूमि पर कब्जा करने के लिए खुदाई कर रहा था। उसी समय दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच मना करने लगे। कहासुनी होते-होते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष के बैजनाथ राजभर, संजय राजभर, रसमुनिया और दूसरे पक्ष के सुग्रीव राजभर, बालू राजभर, भरत, मुकेश, घनश्याम, मोहित, अमरावती, तारकेश्वर, विसर्जन, बिन्दू, सुशीला घायल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकाश पांडेय ने बताया कि मामला पंजीकृत कर मेडिकल जांच के लिए सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर भेजा गया है। साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।