{"_id":"5c7d69a6bdec22144f4160b2","slug":"111551722918-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव के नहीं बहुरे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव के नहीं बहुरे दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। बलिया संसदीय क्षेत्र एवं रेवतीपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले गोद लिए गए गांव डेढ़गांवा के विकास की अगर बात की जाए तो क्षेत्रीय सांसद भरत सिंह ने अपनी निधि से पूरे कार्यकाल के दौरान सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए लगभग 15 लाख रुपये दिया। भवन अभी निर्माणाधीन है। गोद लेने के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव के दिन नहीं बहुरे हैं।
केंद्र सरकार ने ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना चलाई ताकि ग्राम पंचायतों का विकास हो सके। साथ ही निवास करने वाले लोगों तक प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। बलिया के सांसद भरत सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र के डेढ़गांवा ग्राम पंचायत को शहीद कर्नल एमएन राय की पहली पुण्यतिथि पर 27 जनवरी 2016 को आयोजित कार्यक्रम में योजना के तहत गोद लिया। करीब छह हजार की आबादी वाले गांव के सर्वांगीण विकास के लिए कई वादे किए। मालूम हो कि सांसद श्री सिंह इस गांव में अब तक कुल चार बार आ चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार सांसद के गोद लेने से पहले गांव की दशा एकदम दयनीय रही। ग्राम प्रधान प्रतिमा राय ने बताया कि गोद लेने के बाद गांव की दशा एवं दिशा में बदलाव आया, लेकिन जितनी अपेक्षा रही उससे काफी कम रहा। गांव में पूर्व में शिक्षा के लिए बने विद्यालय की दशा में सु्धार हुआ है। वैसे स्वास्थ्य केंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मुख्य मार्ग से गांव तक जाने वाली पक्की सड़क की हालत दयनीय है। पंचायत भवन एकदम जर्जर अवस्था में अभी भी है। गांव के हरिपाल राय ने बताया कि शहीद के गांव में गोद लेने के बाद कुछ आमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिले। बताया कि सांसद ने गांव में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए अपनी निधि से 15 लाख रुपये दिया जिसका निर्माण अभी जारी है। किरन राय ने बताया कि महिलाओं के लिए इस गांव में मात्र स्वयं सहायता समूह का गठन कर इतिश्री कर ली गई। महिलाओं की सुरक्षा की व्यवस्था नदारद है। बताया कि सांसद आदर्श गांव जो एक शहीद का भी गांव है उसके विकास के नाम पर सांसद ने अपनी निधि से कुछ नहीं दिया। कुछ योजनाएं जो सरकार की हैं उसका लाभ मिल रहा है। बिंदू देवी ने कहा कि किसानों के लिए गांव में सिंचाई, पेयजल, बिजली की व्यवस्था काफी खराब है। एकमात्र नहर ताड़ीघाट राजवाहा जिसमें टेल तक पानी न पहुंचने की कई बार शिकायत की गई लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। बताया कि गोद लिए गांव डेढ़गांवा की हालत पहले से सुधरी जरूर लेकिन जितनी अपेक्षा रही उससे काफी कम है। गांव में प्रकाश के लिए सोलर लाइट आदि लगी है। सड़कें, चिकित्सा, शिक्षा की व्यवस्था दयनीय है। बलिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद भरत सिंह ने कहा कि कर्नल एमएन राय के गांव डेढ़गांवा को गोद लेने के साथ ही मैंने गांव के विकास का संकल्प लिया है। वहां विकास के वह सारे कार्य कराए जाएंगे, जिसकी ग्रामीणों को जरूरत है। पिछले एक वर्ष में गांव में जो संभव हो सका है, वह कार्य किया गया है। आगे के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसे बहुत जल्द मूर्त रूप दिया जाएगा।